बिहार के सीतामढ़ी में HIV का विस्फोट! 7400 मरीज, हर महीने 40-60 नए केस
सीतामढ़ी में HIV मामलों का चौंकाने वाला खुलासा 7400 से ज्यादा मरीज और हर महीने नए संक्रमित प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज किया

बिहार के सीतामढ़ी जिले में HIV संक्रमण की स्थिति डराने वाली होती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या करीब 7400 तक पहुंच गई है और हर महीने 40–60 नए मरीज सामने आ रहे हैं।
400 से ज्यादा नाबालिग भी संक्रमित
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संक्रमितों में 400 से अधिक बच्चे शामिल हैं। बच्चों में संक्रमण का मुख्य कारण माता-पिता से वायरस का ट्रांसमिशन बताया जा रहा है।
माइग्रेशन बड़ी वजह, डॉक्टर हसीन अख्तर
सदर अस्पताल के मेडिकल अफसर डॉ. हसीन अख्तर ने बताया कि सीतामढ़ी में बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में जाते हैं। यही माइग्रेशन HIV फैलने का बड़ा कारण बन रहा है।
एआरटी सेंटर पर 5000 मरीजों को दवा
सीतामढ़ी के एआरटी सेंटर में फिलहाल हर महीने 5000 मरीज दवा ले रहे हैं, जबकि कई संक्रमित अपना इलाज बिहार के बाहर करा रहे हैं।
पॉजिटिव मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह
डॉ. अख्तर ने कहा कि HIV पॉजिटिव मरीजों को किसी निगेटिव व्यक्ति से शादी नहीं करनी चाहिए, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।
जागरूकता अभियान तेज, गांव-गांव होंगे टेस्ट
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने एआरटी सेंटर के जरिए जागरूकता कार्यक्रम तेज करने का फैसला लिया है। साथ ही गांव-गांव जाकर HIV टेस्ट कराने की योजना भी शुरू की जा रही है।



