केंद्रीय बजट के बाद क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता? जानिए पूरी लिस्ट
केंद्रीय बजट के बाद महंगाई और राहत दोनों शराब-सिगरेट महंगी, दवाइयों और सामान पर राहत आम आदमी की जेब पर बजट का सीधा असर

Budget 2026: नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। बजट के बाद आम लोगों की जेब पर असर पड़ना तय है, क्योंकि कुछ चीजें महंगी हुई हैं तो कई जरूरी सामान सस्ते भी किए गए हैं। बजट में शराब को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है। सरकार ने शराब और सिगरेट को महंगा कर दिया है, जबकि बीड़ी सस्ती हो गई है।
क्या-क्या हुआ महंगा
केंद्रीय बजट के मुताबिक अब शराब के दाम बढ़ जाएंगे, जिससे शराब पीने वालों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इसके अलावा सिगरेट भी महंगी हो गई है। बजट में स्क्रैप और खनिज़ों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं, फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग भी अब पहले से महंगी होगी।
क्या-क्या हुआ सस्ता
बजट के बाद कई राहत देने वाली घोषणाएं भी की गई हैं। खेल-कूद का सामान अब सस्ता होगा। शुगर और कैंसर की दवाओं पर भी आम लोगों को राहत मिलेगी। सरकार ने कैंसर की 17 दवाएं और 7 गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही बीड़ी सस्ती कर दी गई है। चमड़े के जूते और लेदर से जुड़े प्रोडक्ट्स के दाम घटेंगे। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरियां भी सस्ती होंगी। बायोगैस मिक्स्ड CNG के दाम कम होंगे। माइक्रोवेव ओवन, सोलर से जुड़े उपकरण, कपड़े जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के सामान भी सस्ते किए गए हैं।
शराब के शौकीनों पर पड़ेगा असर
देश में शराब के उपभोक्ताओं की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में शराब महंगी होने का सीधा असर शराब पीने वालों की जेब पर पड़ेगा और उन्हें अपनी पसंदीदा शराब के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। जानकारों का कहना है कि अगर शराब की बिक्री में गिरावट नहीं आती है, तो सरकार के राजस्व में इजाफा हो सकता है।
सेहत के लिए नुकसानदेह फिर भी खपत जारी
हालांकि शराब सेहत के लिए बेहद हानिकारक मानी जाती है। कई राज्यों में इसकी बिक्री पर रोक भी है और डॉक्टर भी शराब के सेवन से बचने की सलाह देते हैं। इसके बावजूद शराब की खपत में कमी नहीं देखी जाती। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई कीमतें शराब के शौकीनों को कितना प्रभावित करती हैं और क्या इसका असर खपत पर पड़ता है या नहीं।



