बलिया में करंट लगने से युवक की मौत

बलिया उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम दुल्हन को विदा कराकर घर पहुंचे युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार घोड़हरा गांव के रणजीत कुमार गिरि की आठ मई को शादी थी। बारात बैरिया थाना क्षेत्र के झण्डा भारती रानीगंज गई थी। रविवार को बारात विदा हुई और रणजीत अपनी दुल्हन कुमकुम को लेकर घर पहुंचा। शाम को वह ससुराल से मिले सामान को अपने कमरे में सजा रहा था।

इसी बीच इनवर्टर का प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसे अचेतावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button