योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, नई नगर पालिका को दी मंजूरी। 

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया बड़ा फैसला, एक नई नगर पालिका और छह नई नगर पंचायतों के गठन को दी मंजूरी।

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया बड़ा फैसला, एक नई नगर पालिका और छह नई नगर पंचायतों के गठन को दी मंजूरी। आजमगढ़ के बिलरियागंज में योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट नर नगर पंचायत की सीमा में 68 गवों को शामिल कर उसका सीमा विस्तार कर तृतीय श्रेणी की नगर पालिका बनाने की मंजूरी दे दी है।

नगर निकाय चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में नई नगर पालिका और नगर पंचायतों का गठन हुआ है। Cabinet by circulation के जरिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में कुल की निकाये की संख्या 762 हो गई है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की नगरपालिका परिषद बागपत, बड़ौत नगरपालिका परिषद,गोण्डा जिले की करनैलगंज नगरपालिका परिषद, अयोध्या की रुदौली नगरपालिका परिषद, हरदोई को शाहाबाद नगरपालिका परिषद के सीमा विस्तार को अनुमोदित कर दिया है. इसके साथ ही बाराबंकी की जैदपुर, फतेहपुर, मथुरा की राधाकुण्ड, जालौन की कोटरा, अंबेडकरनगर की इल्फातगंज, अलीगढ़ की इगलास, इटावा की इकदिल नगर पंचायत के सीमा विस्तार को मंजूरी कैबिनेट ने दे दी है।

 

Related Articles

Back to top button