यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

कोलकाता ,  केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में वित्त एवं विदेश मंत्री रहे यशवंत सिन्हा पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस में शनिवार को शामिल हो गए।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले सिन्हा के तृणमूल में शामिल होने को राजनीति क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस राज्य में इन दिनों विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों से चल रहा है। सिन्हा के पार्टी में शामिल होने के दौरान राज्य सभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन और राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी एवं सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय मौजूद थे।

ये भी पढ़े – द्रमुक पार्टी घोषणापत्र जारी किया

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, “लोकतंत्र की ताकत उसकी संस्थाएं होती हैं। आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए यह सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है।”

भाजपा के पूर्व नेता सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त एवं विदेश मंत्री रह चुके हैं। सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से कई बार सांसद रह चुके हैं। अभी इस सीट से उनके पुत्र जयंत सिन्हा भाजपा के सांसद हैं।

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से उनके गंभीर आलोचक रहे हैं। उन्होंने कुछ साल पहले भाजपा छोड़ दी थी और 2020 के विधानसभा चुनावों से पहले बिहार में एक राजनीतिक मोर्चा शुरू किया था।

Related Articles

Back to top button