महिला यादव ने मारी बाजी बीजेपी नगर निगम अध्यक्ष का चुनाव हारी

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सोमवार को हुए नगर निगम अध्यक्ष चुनाव में बहुमत के करीब होने के बावजूद भाजपा को मात खानी पडी है।

 

बुरहानपुर 8 अगस्त।

मनोज यादव

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सोमवार को हुए नगर निगम अध्यक्ष चुनाव में बहुमत के करीब होने के बावजूद भाजपा को मात खानी पडी है।चुनाव में बहुमत से दूर कांग्रेस को ‍विजय मिली है। चुनाव में कांग्रेस की अनिता यादव ने भाजपा के धनराज महाजन को 1 मत से पराजित किया। यादव को 25 और महाजन को 24 मत ‍ मिले। 48 सदस्यीय सदन मे भाजपा के 19, कांग्रेस के 15 एआईएआईएम का 1 तथा 13 निर्दलीय पार्षद चुनकर आए है। चुनाव मे महापौर को मत देने का अधिकार है। बुरहानपुर में भाजपा की माधुरी पटेल महापौर है। नगर निकाय चुनाव मे बडी संख्या मे चुनकर आए निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा का गणित ‍बिगडा है। हालाकि इनमें भाजपा के विद्रोही भी चुनकर आए है। इसके बावजूद भाजपा को मुह की खाना पडी है। वर्ष 1981 में बनी बुरहानपुर नगर निगम में अनिता यादव 9 र्वी अध्यक्ष होगी। इसके पूर्व वर्ष 1983 से 87 के बीच एक-एक वर्ष के लिए कांग्रेस से 4 उप महापौर बने ।इनमें अहमद अंसारी,शेख याकूब, अब्दुल हकीम और शेख हसन है। वर्ष 1995 से 2000 के बीच कांग्रेस के सत्यनारायण शर्मा उप महापौर बने। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने नगर ‍निगमों मे उप महापौर पद खत्म कर उसे अध्यक्ष का दर्जा दे दिया है। वर्ष 2000 से 2010 के बीच कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण शर्मा दो बार अध्यक्ष बने। वर्ष्र 2010 से 15 के बीच काग्रेस की गौरी शर्मा अध्यक्ष रही। वर्ष 2015 से 20 के बीच भाजपा के मनोज तारवाला के पास यह पद रहा1

 

 

Related Articles

Back to top button