पश्चिम चंपारण में महिला की मौत, सामने आयी ये वजह

बगहा,  बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी।


पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि बुधवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 पर बगहा नगर के दुमलिया मुहल्ला के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से अली मोहम्मद सैनी की पत्नी झुन्ना खातून (55) गंभीर रूप से घायल हो गयी।

ये भी पढ़ें –भारत फ्रांस वायुसेना का सैन्य अभ्यास डेजर्ट नाइट शुरु


सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button