ठिठुर रहा है पूरा उत्तर भारत

राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। IMD के मुताबिक आज राजधानी में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

नई दिल्ली। लगातार शीत लहर से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत शीत लहर और कोहरे की चपेट में है। आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। रेल और हवाई जहाज के आवागमन पर असर पड़ा है। राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखे। IMD के मुताबिक आज राजधानी में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इस सीजन का ये सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। इसकी के साथ इस मौसम की सबसे सर्द रात भी दर्ज की गई है। अगले पांच दिनों तक पंजाब में घना कोहरा छाया रह सकता है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में भी गिरावट हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों से अपील की गई है कि गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें।
अंबाला शहर में घना कोहरा और शीत लहर जारी है।माउंट आबू में तापमान गिरने के कारण बर्फ की परत जम गई। मैदानों, वाहनों के शीशे पर बर्फ जम गई। मेरठ में बढ़ती ठंड और शीतलहर से बचने के लिए आग तापते देखे गए है।
मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाएं आना शुरू हुई हैं जिस कारण से ठंड बढ़ी है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 3.6 में रिकोर्ड किया गया है। अभी तापमान में गिरावट की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button