आखिर है कौन ये Binod ? क्यों सोशल मीडिया पर फेमस हो रहा है Binod, यहां जानिए

सोशल मीडिया पर आजकल बिनोद बहुत फेमस हो रहा है। फेसबुक हो, इंस्टाग्राम हो या टि्वटर हर जगह सिर्फ बिनोद छाया हुआ है। हर मीम बिनोद पर। पिछले साल जेसीबी की खुदाई सोशल मीडिया पर छाई हुई थी इस साल तो जनाब बिनोद छाए हुए हैं। आखिर है कौन यह बिनोद। क्या करता है बिनोद। क्यों फेमस हो रहा है ये बिनोद। ऐसे तमाम सवाल आपके मन में भी घूम रहे होंगे। क्योंकि जब भी कोई भी सोशल मीडिया खोलो सिर्फ बिनोद ही सामने आ रहा है।

पिछले कुछ दिनों से कई सोशल मीडिया और ब्रांड बिनोद के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। पेटीएम ने ट्विटर पर अपना नाम बदल कर बिनोद कर लिया है। इसी के साथ मुंबई पुलिस ने सभी बिनोद नाम के लोगों से अनुरोध किया है कि अगर वह अपना पहला नाम रखते हैं तो अपना ऑनलाइन पासवर्ड बदल लें। एयरटेल ने कहा है कि ” हां बिनोद बोल” के साथ हर कॉल प्राप्त होगा।

फ्रांसीसी हैकर इलियट एंडरसन ने अपने फॉलोअर्स को खुद को बिनोद विनोद कहने को कहा है। ट्विटर पर इस नाम को लेकर कई मजेदार मींस और जोक्स बन रहे हैं। लोग लोटपोट होकर इस पर हंस भी रहे हैं लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह बिनोद कौन है।

तो आपको बता दें यह तब शुरू हुआ जब यूट्यूब चैनल Slay point ने एक वीडियो पोस्ट किया। जहां क्रिएटर्स अभुदय और गौतमी ने यूट्यूब वीडियो की टिप्पणी अनुभाग की जांच करने का निर्णय लिया। यानी कमेंट सेक्शन की जांच कर डाली। इस पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा क्यों इंडियन कमेंट सेक्शन कचरा (Binod) है। जिसे 15 जुलाई को पोस्ट किया गया था और उन्होंने अपने सब्सक्राइबर्स को उनके द्वारा प्राप्त की गई कुछ अजीब टिप्पणियों को दर्शाया था। इस वीडियो में उन्होंने एक बिनोद थारू नाम की यूजर का कमेंट दिखाया जहां उसने बिनोद के अलावा कुछ लिखा ही नहीं था।

जिसके बाद इसको वायरल होने में कुछ ही समय लगा और यूट्यूब पर यह वीडियो टॉप पर ट्रेंडिंग करने लगा। लोगों ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन को बिनोद लिखकर फुल कर दिया। जिसके बाद इंस्टाग्राम फेसबुक पर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बिनोद फेमस हो गया।

Related Articles

Back to top button