प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव, जानिए क्या कहा

कांग्रेस ने पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ऐलान के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को पहली लिस्ट जारी कर दी है। ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि इन चुनाव के बाद भी मैं उत्तर प्रदेश में ही रहूंगी। इसके बाद अगर पार्टी मुझे कहीं जाने को कहेगी तो मैं जाऊंगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में रह कर ही अपनी पार्टी को मजबूत बनाऊंगी।

40 फीसदी महिलाओं को टिकट

कांग्रेस ने पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, ”125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों.” उन्होंने कहा, ”पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है। हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे।”

लड़ने की क्षमता देखकर इन्हे चुना

प्रियंका ने कहा, ”इस लिस्ट में कुछ महिला पत्रकार हैं। एक अभिनेत्री हैं और बाकी संघर्षशील महिलाएं हैं, जिन्होंने कांग्रेस में रहते हुए कई साल संघर्ष किया है।” उन्होंने कहा, ‘’पार्टी ने जीतने और लड़ने की क्षमता देखकर महिला उम्मीदवारों को चुना है। आज यूपी में तानाशाही सरकार है। हमारी कोशिश मुद्दों को केंद्र में लाने की है।” नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’ये हर चुनाव में होता है। कुछ लोग आते हैं, कुछ लोग जाते हैं। कुछ घबरा जाते हैं। हमारे संघर्ष के लिए हिम्मत की जरूरत है। किसी के जाने से दुख तो होता ही है।’’

Related Articles

Back to top button