सरकार से ही पूछा सवाल! कहा लाल किले पर झंडा किसने लगाया? : राकेश टिकैत

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में आंदोलन किसानों (Farmers Protest) ने जमकर उत्पात मचाया है। केंद्र के नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ 26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड (Tractor Parade) निकाल रहे किसानों ने लाल किले पर धावा बोला। इसके बाद प्रदेशकारियों ने एक धार्मिक झंडा भी लगा दिया। अब इस मामले में भारत किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने ट्रैक्टर परेड की जिम्मेदारी ली। इसके साथ ही टिकैत ने सरकार से ही सवाल पूछते हुए कहा कि लाल किले पर झंडा किसने लगाया?

रकेश टिकैत ने कहा, ‘अशिक्षित लोग ट्रैक्टर चला रहे थे। उन्हें दिल्ली का रास्ता तक पता नहीं था। प्रशासन ने उन्हें दिल्ली की ओर जाने का रास्ता बताया। वे दिल्ली तक गए और फिर वापस लौट आए। उनमें से कुछ भूलवश लालकिले की तरफ चले गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें लौटने के लिए निर्देशित किया।’

BJP पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लाल किले में हिंसा और झंडे फहराए, उन्हें अपने कामों के लिए भुगतान करना होगा। पिछले दो महीने से एक समुदाय विशेष के खिलाफ साजिश चल रही है। यह सिखों का नहीं, बल्कि किसानों का आंदोलन है। राकेश टिकैत ने कहा,

दीप सिद्धू सिख नहीं हैं, वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पीएम के साथ उनकी एक तस्वीर है। यह किसानों का आंदोलन है और ऐसा ही रहेगा। कुछ लोगों को तुरंत इस जगह को छोड़ना होगा- जो लोग बैरिकेडिंग तोड़ चुके हैं वे कभी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं होंगे।’

उन्होंने कहा कि जिसने झंडा फहराया वो कौन आदमी था? एक कौम को बदनाम करने की साजिश पिछले 2 महीने से चल रही है। कुछ लोग को चिन्हित किया गया है उन्हें आज ही यहां से जाना होगा। जो आदमी हिंसा में पाया जाएगा उसे स्थान छोड़ना पड़ेगा और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button