दिल्ली एनसीआर में फिर गिर सकता है पारा, बौछार से ठंडाई राजधानी

दिल्ली-एनसीआर में एक बार पारा गिर सकता है। सोमवार को हुई हल्की बौछारों के बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के साथ साथ तापमान में तेज़ी से गिरावट की संभावना जताई गई है। वहीँ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की दी जानकारी के अनुसार आने वाले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। नतीजन, इन दो दिनों में तापमान काफी कम रह सकता है। बता दें कि बीते सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीँ, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीँ, हरियाणा और पंजाब में भी सोमवार रात हुइ लगातार बारिश के चलते ठण्ड बढ़ गई।

गौरतलब है कि सोमवार को उत्तर भारत के कई इलाकों में हिमपात भी हुआ। हिमपात के साथ साथ हल्की बारिश होने की वजह से श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे चला गया। बद्रीनाथ, केदारनाथ, हारसिल, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, हर की दून में भी बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीँ, बारिश की वजह से जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्‍खलन के चलते 600 से ज्यादा गाड़ियां फंस गईं।

Related Articles

Back to top button