दिल्ली हिंसा पर वसीम रिज़वी का बड़ा बयान, कहा हुकुमत के खिलाफ मुसलमान ना जाएं, हुकुमत हमारी है और देश भी हमारा है

उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज दिल्ली हिंसा पर कहा कि कांग्रेस के जाल में फंसकर हुकुमत के खिलाफ मुसलमान ना जाएं। देश के खिलाफ माहौल ना बनाएं। हुकुमत हमारी है और देश भी हमारा है।

उन्होंने कहा कि वारिस पठान और औवैसी के घरों की महिलाएं कहां धरने पर बैठी हैं। वे केवल सामान्य घरों की महिलाओं को उकसाकर धरने प्रदर्शन करा रहे हैं। शेरनियां कहते हैं, उनके घरों की शेर​नियां कहां हैं, वे भी धरने व प्रदर्शन में शामिल हों तो समाज जानें।

रिजवी ने बुधवार को कहा कि जलती हुई दिल्ली, वारिस पठान के बयान और शाहीन बाग पर बैठी बुजुर्ग महिलाओं का नतीजा है। हमारी हाथ जोड़कर गुजारिश है कि कांग्रेसी जाल में ना फंसे, जहर का प्याला ना पियो। देश पर कुर्बान होने का जज्बा रखीये, आपस से लड़ाई लड़कर जान गंवाने वालों को कोई शहीद नहीं कहता है।

बता दें की राजधानी दिल्ली (Delhi Riots) में इस समय हिंसा (Death toll reached 25 in Delhi Violence)  के चलते हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। उत्तरी पूर्वी दिल्ली में आज चौथे दिन भी हिंसक प्रदर्शन किया गया। हालांकि उत्तरी पूर्वी दिल्ली के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके चलते हिंसक प्रदर्शनों पर काफी हद तक लगाम भी लगा दी गई है। वही दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या आप और बढ़ गई है। दिल हिंसा में मरने वालों की संख्या 25 हो चुकी है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि चिकित्सा उपचार के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई | अब तक हिंसा (Death toll reached 25 in Delhi Violence) में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। आज 4 दिनों के अंदर दिल्ली में हिंसा प्रदर्शन (Delhi Riots) के कारण 25 लोगों की जान जा चुकी है साथ ही 250 से भी ज्यादा लोग इस हिंसा में घायल हो चुके हैं। मृतकों में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल का नाम भी शामिल है। वही आज आईबी के एक अफसर की लाश चांद बाग़ के एक नाले से बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button