झारखण्ड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज

हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद शनिवार को झारखंड में भी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान किया जाएगा। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 5 चरण में होंगे। पहले चरण में आज चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, लातेहार, मनिका, पलामू, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण के मतदान के लिए 6 नवंबर को अधिसूचना जारी की गई थी। वहीँ नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर थी। इसके बाद 14 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी और 16 नवंबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी। इन सीटों पर 23 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।

गौरतलब है कि पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीति दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए झारखंड में रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने चतरा के बाबा घाट बाईपास रोड और गढ़वा के गोविंद हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button