सलमान और ऐश्वर्या को लेकर ये शर्मनाक हरकत कर बैठे विवेक ओबेरॉय!

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के एक ट्वीट करने पर बवाल हो गया है | पीएम मोदी पर हाल ही में उनकी एक बायोपिक रिलीज़ होनी है जिसे चुनावों की वजह से रोक दिया गया था | लेकिन उससे पहले ही विवेक ओबेरॉय ने एक शर्मनाक पोस्ट की है जिस पर बहुत से कलाकारों ने तीखी प्रक्रिया दी है | लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर एक मीम बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया था जो अब उनके गले की फांस बनता जा रहा है | विवेक ने जो मीम साझा किया है उसमे सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, उनकी खुद की और अभिषेक बच्चन की तस्वीर को चुनाव की अलग अलग स्टेज से जोड़ा गया है। ये मीम सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है | सोनम कपूर ने भी इस पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है | उन्होंने इसे घिनोना कह डाला | विवेक ओबेरॉय की इस हरकत पर बॉलीवुड कलाकारों ने नाराज़गी ज़ाहिर की है | अब महाराष्ट्र की नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) ने विवेक के रेवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है |

 

पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम कर चुके एक्टर विवेक ओबेरॉय ने आज अपने ट्विटर हैंडल से जो तस्वीर पोस्ट की थी उसमे ऐश्वर्या राय की सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक, आराध्या के साथ तीन तस्वीरें थीं | सलमान ऐश्वर्या वाली फोटो पर “ओपिनियन पोल” लिखा था | ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर “एग्जिट पोल” जबकि पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में ‘रिजल्ट्स’ लिखा था |

ट्वीट में खुद के अलावा 4 अन्य लोगों की निजी जिंदगी का मजाक बनाने के लिए विवेक ओबेरॉय को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है | एनसीपी ने विवेक के ट्वीट पर सवाल उठाया, “कोई एक पद्मश्री सम्मानित शख्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है | राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है?”
एनसीपी ने कहा, “उसके (विवेक ओबेरॉय) खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार करना चाहिए |”

Related Articles

Back to top button