बर्खास्त विश्वेंद्र सिंह का अशोक गहलोत पर तीखा निशाना कहा हैंडसम तो पीएम राजीव गांधी भी थे

राजस्थान कांग्रेस में लगातार हलचल बढ़ती ही जा रही है। इस बीच कांग्रेस द्वारा सस्पेंड किए गए विधायक विश्वेंद्र सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। बता दे कि अशोक गहलोत ने कहा था कि किसी नेता का हैंडसम होना अंग्रेजी, बोलना ही उसकी काबिलियत की गारंटी नहीं है। वहीं इसी बात को लेकर विश्वेंद्र सिंह ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा है।

अशोक गहलोत के इस बयान पर डीग कुम्हेर के विधायक और विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि हैंडसम दो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी थे और अंग्रेजी भी बोलते थे। बता देगी विश्वेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि हैंडसम तो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी भी थे, और अंग्रेजी भी अच्छी बोलते थे। इसी के साथ उन्होंने हैशटैग दिया है #बस कह रहा हूं।

बता दें कि इससे पहले सचिन पायलट का नाम लिए बिना उनके खिलाफ की गई कांग्रेस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए अशोक गहलोत ने कहा था कि देश में आप की विचारधारा नीतियों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का भी ख्याल रखा जाता है। उन्होंने कहा था कि सोने की छुरी पेट में उतार दे कर दे रही होती है। जिसके बाद विश्वेंद्र सिंह ने अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा है।

वही आपको बता दें कि अशोक गहलोत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ भी काम कर चुके हैं। अशोक गहलोत को राजीव गांधी के बहुत करीबी भी माना जाता था।

Related Articles

Back to top button