विष्णुदत्त शर्मा ने माफिया राज करनेे वालो के लिए कहा ये

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रदेश में माफिया राज को खत्म करने के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है, चाहे रेत माफिया हो या कोई अन्य माफिया, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। शर्मा ने यह बात यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि माफियाओं द्वारा किए गए कब्जों को हटाने के लिए लगातार अभियान चल रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। कटनी में रेत खनन कार्य कर रही कंपनी द्वारा मनमाने तरीके से नदियों में रैंप बनाकर रेत निकालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो जानकारी लेंगे और कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले श्री शर्मा ने कहा कि वह प्रदेश में नगर निगम चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से चर्चा करने दौरे पर निकले हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव हो या कोई अन्य चुनाव भाजपा संगठन के लिए कार्यकर्ता महत्वपूर्ण रहा है और उसी के दम पर हम सफलता प्राप्त करते रहे हैं। शर्मा ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते पर हम फिर प्रदेश के 16 नगर निगम में परचम लहराएंगे और नगर परिषद और नगर पालिका में भी जीत दर्ज कराएंगे। चुनाव में टिकट वितरण को लेकर उन्होंने कहा कि जांचने परखने के बाद ऐसे प्रत्याशियों को उतारा जाएगा जिनकी छवि बेहतर हो और जो जीत सकने में सक्षम नजर आए।

 

Related Articles

Back to top button