Video: Scorpio से लड़की ने स्कूल वैन में मारी टक्कर? फिर डंडा निकालकर देने लगी गालियां.. क्या है घटना की सच्चाई?

5 सितंबर 2025: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने स्कॉर्पियो कार से स्कूल वैन को टक्कर मारी, इसके बाद गुस्से में कार से उतरकर हाथ में छड़ी लिए लोगों पर भड़क गई और गंदी गालियाँ दीं। वीडियो में महिला रोती भी नजर आ रही है और झगड़ा भी कर रही है, जिससे लोग चर्चा में हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला स्कॉर्पियो कार में बैठी है और लोगों से झगड़ रही है। वीडियो में महिला की आँखों में आंसू भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोग उसे समझाने का प्रयास भी कर रहे हैं। वो उल्टा लोगों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा रही है।

सच्चाई अभी अनसुलझी

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कब की है और कहाँ की है। अधिक जानकारी का पता लगाया जा रहा है। बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button