क्या विकास दुबे की मां को था गैंगस्टर विकास के एनकाउंटर का डर ! बोलीं महाकाल ने ही उन्हें बचाया

8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले और पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे ने सरेंडर कर दिया है। विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर किया है। हालांकि इस दौरान भी विकास दुबे अपनी धोंश दिखाता हुआ नजर आया। जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो वह मीडिया की तरफ चिल्लाकर बोला मैं विकास दुबे कानपुर वाला। ऐसे में विकास दुबे की मां सरला दुबे ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विकास दुबे की मां से पूछा गया कि विकास दुबे की गिरफ्तारी कर ली गई है ! तो उन्होंने कहा कि वह हर साल महाकाल मंदिर में जाता था उन्होंने ही इस बार बचाया है। मीडिया ने विकास दुबे की मां से पूछा कि विकास दुबे के साथ क्या होना चाहिए ? तो विकास दुबे की मां ने बोला कि सरकार को जो लगे वह करें। हमारे कहने से कुछ नहीं होगा इतनी बड़ी सरकार है इस टाइम तो वह सपा में है। भाजपा में नहीं है। उन्होंने कहा कि अपील करने वाले करेंगे जिन्होंने करवाया है वह देखेंगे।

हालांकि इस दौरान विकास दुबे की मां ने कहा कि महाकाल ने ही उन्हें बचाया हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि विकास दुबे की मां सरला दुबे विकास के एनकाउंटर से डर रही है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि महाकाल नहीं उन्हें बचाया है। मीडिया से बात करते हुए गैंगस्टर विकास दुबे के मां ने यह बड़ी बात कही है।

Related Articles

Back to top button