शादी के बाद Natasha का कुछ ऐसे ख्याल रख रहे हैं Varun, देखें Video

वरुण धवन (varun dhawan) ने अपने बचपन के प्यार नताशा दलाल (natasha dalal) से साथ 24 दिसंबर को जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर लिया है। अलीबाग के एक फाइव स्टार होटल में दोनों ने सात फेरे लिए जिसकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हो रही है। इस शाही शादी को काफी प्राइवेट रखा गया जिसमें काफी कम मेहमानों को आमंत्रण मिला था।

शादी के बाद नताशा का कुछ ऐसा ख्याल रख रहे हैं वरुण
ऐसे में सभी उनकी शादी की एक झलक पाने को बेताब थे। फैंस से लेकर मीडिया, सभी दोनों को शादी के जोड़े में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं शादी के बाद दोनों मीडिया के सामने आए जिसका एक वीडियो भी सामने आया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पैपराजी चिल्ला- चिल्लाकर दोनों को शादी की ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/tv/CKb6MhvnAK8/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

 

वहीं इस दौरान कई लोगों ने जोर से नताशा का नाम लिया और उन्हें कैमरे की तरफ पोज देने को कहा लेकिन वरुण का उनका यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। वरुण ने फौरन पैपराजी को कहा आराम से आराम से…. बेचारी डर जाएगी। जिसके बाद नताशा सहित वहां मौजूद सभी हंसने लगे।

वहीं दोनों ने खूब धूम-धड़ाके के साथ शादी की। इसी बीच दोनों के हनीमून की खबरें आ रहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों तुर्की में अपना हनीमून मनाने वाले हैं। वहां समुद्र किनारे स्थित सिरागन पैलेस एक फाइव स्टार होटल है, जहां वे दोनों रुकेंगे। यह होटल दुनिया का सबसे खूबसूरत और महंगे होटल में से एक है। यहां  रूम का किराया 21 हजार से शुरू है और 80 हजार से भी ज्यादा है। यहां पहले भी कई सितारे रुक चुके हैं।

शादी में हिंदी और पंजाबी गानों पर घराती व बारातियों ने जमकर डांस किया। वहीं शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए। खबरे हैं कि वरुण धवन अपनी शादी का शानदार रिसेप्शन दो फरवरी को देंगे। यह रिसेप्शन मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होगा और इसमें पूरे बॉलीवुड को बुलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button