वाराणसी : 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में सुभासपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

वाराणसी : 26 जनवरी को किसानों के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा संयोजक ओमप्रकाश राजभर कृषि कानून बिल रद्द करने की मांग करेंगे।

इसे लेकर ही महाराजा सुहेलदेव राजभर पार्क सारनाथ से लेकर जिला मुख्यालय तक सुभासपा कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

इस तिरंगा यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर  शामिल होंगे।

 

Related Articles

Back to top button