Uttarakhand: परिवाहन विभाग में खाली पड़े पदों को आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से भरने की तैयारी

News Nasha

उत्तरखंड। परिवाहन निगम ने विभाग में खाली पड़े पदों को भरने के लिए आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से भर्ती की तैयारी कर ली है। आउट सोर्स एजेंसी के माध्यम से भर्ती का रोडवेज कर्मचारी यूनियन जमकर विरोध कर रही है। कर्मचारीयों ने कहा कि परिवाहन विभाग उनकी बात नहीं मानेगा तो वो हड़ताल भी करेगी।

परिवाहन विभाग में 233 ड्राइवर और 356 कंडक्टर के पदों पर भर्ती होनी है। जिसके लिए सरकार ने एमकेएसएसएस लिमिटेड एजेंसी को भर्ती का ठेका दिया है। जिसका रोडवेज कर्मचारी यूनियन के लोग विराध कर रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भर्ती पर रोक नहीं लगाई गई तो हम लोग हडंताल करेंगे। Sc-st श्रमिक संघ ने भी इन भर्तियों में आरक्षण के नियमों में उलंघन का आरोप लगाया है।

परिवहन विभाग में 33 साल से स्थाई भर्ती नहीं हुई है। ड्राइवर और कंडक्टर के 3000 पद खाली हैं। 1989 में उत्तर प्रदेश के समय स्थाई भर्ती हुई थी। कहा जाता है कि कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से नहीं हो पाई है स्थाई भर्ती।

 

Related Articles

Back to top button