उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने महिलाओ के लिए शुरू की ये योजना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पति की पैतृक सम्पत्ति में महिलाओं को सह खातेदार बनाये जाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए हल्द्वानी में शुक्रवार को महिलाओं के कल्याण के लिये एक महत्वपूर्ण योजना की शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने आज हल्द्वानी दौरे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिये प्रदेश में विभिन्न योजनायें संचालित कर रही हैं। प्रदेश में सरकार की ओर से करीब बीस हजार महिला समूहों को तीन लाख रूपये का व्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पति की पैतृक संपत्ति में सह खातेदार बनाने के सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के कल्याण के लिये सरकार मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना संचालित करने जा रही है। इस योजना पर काम किया जा रहा है और इसकी शुरूआत आने वाले समय में जल्द ही की जायेगी। इस योजना के तहत प्रदेश में गरीब तथा कामकाजी महिलाओं को संरक्षण मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाजी महिलायें जंगलों तथा अन्य जगहों में कामकाज के दौरान अकाल आपदा का शिकार हो रही हैं। इससे सरकार को इस योजना की शुरूआत करने की प्रेरणा मिली। आने वाले कुछ समय में इसकी घोषणा कर दी जायेगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की दशा में सुधार किया जायेगा। कारगर योजना तैयार कर पांच साल के अंदर महिलाओं को पशु चारा की समस्या से मुक्ति दिलायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button