यूपी में शुक्रवार रात 10:00 से 13 जुलाई सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन जारी

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कल शुक्रवार रात 10:00 से 13 जुलाई की सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन का आदेश दे दिया है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस लॉकडाउन के बीच आवश्यक सेवाओं को चालू रखने की बात कही है। यानी अस्पताल व अन्य जरूरी सेवाएं इस लॉकडाउन के बीच बंद नहीं होने वाली है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार नहीं है बड़ा फैसला प्रदेश में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए किया है। कोरोना केस पर नियंत्रण की कोशिश के तहत मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने लॉकडाउन के आदेश जारी किया। इस दौरान सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार, हाट, गल्ला मंडी और कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

लॉकडाउन के दौरान मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय और राज्यीय राज्यमार्गों पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। वहीं रेलवे का आवागमन पहले की तरह ही जारी रहेगा। सरकार के आदेश के अनुसार, 11 से 12 जुलाई तक सफाई और स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए वृहद अभियान चलाया चलाया जाएगाम इस अभियान में शामिल कर्मियों पर प्रतिबंध नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button