उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर के सभी थानों में शुरू कराई 1535 महिला हेल्प डेस्क

उत्तर प्रदेश में महिला अपराध की बढ़ रही घटनाओं के चलते महिला हेल्प डेस्क शुरू की गई है। 1535 हेल्प डेस्क में महिलाओ से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। इस पूरे कार्य मे लगभग 24 विभागों की सहभागिता है। इसी के तहत आज जनपद बाँदा में भी महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है। किसी भी महिला को अगर कोई शिकायत होती है तो वो थाने में हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।

पूरी जानकारी देते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने बताया है की आज यानि की 23 अक्टूबर को मिशन शक्ति का 7 वॉ दिन है। जिसके चलते महिला थाने में एक महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति इस कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन, उत्पीड़न आदि को लेकर चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा की गई है।

इसी के चलते आज पूरे प्रदेश में लगभग 1535 महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। इन हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाएगा । यदि जब कोई महिला हेल्प डेस्क में अपनी शिकायत दर्ज कराने जाएगी तो उसकी तुरंत शिकायत दर्ज करते हुए उसे एक रशीद दी जाएगी और इसके अलावा कार्यवाहक अधिकारी का भी नंबर उपलब्ध कराया जाएगा । जिससे महिला की समस्या का तत्काल समाधान हो सके।

कानपुर के भी थाने में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एक साथ हेल्प डेस्क शुरू हो गई है।
कानपुर के गोविन्द नगर,बर्रा,नौबस्ता,किदवई नगर , महराजपुर समेत विभिन्न थानों में सुविधा शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button