मिस यूनिवर्स 2023 का ताज सजा USA की आर बोनी गैब्रिएल के सर

यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया।

नई दिल्ली। 71वां मिस यूनिवर्स खिताब  USA की आर बोनी गैब्रिएल को मिला है। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की डियाना सिल्वा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एमी पेना रहीं। ​यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं। वो इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गईं। इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। हरनाज संधू ने 12 दिसंबर, 2021 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 1994 में सुष्मिता सेन के बाद साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। ताज्जुब हुआ मिस थाईलैंड एना सुएंगमइयाम को देखकर। इन्होंने कॉस्ट्यूम राउंड में कोल्डड्रिंक कैन के एल्यूमिनियम ढक्कन से बनी ड्रेस पहनी।

Related Articles

Back to top button