अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी पर लगा साजिश रचने का आरोप

वाशिंगटन : अमेरिका ने मॉस्को में अपने दूतावास पर एक पूर्व कर्मचारी पर सरकारी रिकॉर्ड चोरी करने और शरणार्थी कार्यक्रम के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी कानून मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 43 वर्षीय ओलस्या लियोनिदोवना करासिलोवा पर अमेरिकी सरकार के रिकॉर्ड चोरी करने और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

अमेरिका ने एव्स मुवफाक अब्दुलबाजार और हेथम आइसा सैडो सैड पर भी आरोप लगाया, जो जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा में कार्यरत थे।

Related Articles

Back to top button