UP Weather : आज कई जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार, इस दिन आएगा मानसून

इस बार मॉनसून भी ललचा रहा है। आ- आ के चला जा रहा है। लोग यंहा गर्मी से छुटकरा पाने का इंतजार कर रहे है तो वहीं मॉनसून तड़पा रहा है।

इस बार मॉनसून भी ललचा रहा है। आ- आ के चला जा रहा है। लोग यंहा गर्मी से छुटकरा पाने का इंतजार कर रहे है तो वहीं मॉनसून तड़पा रहा है। इस बार मॉनसून की रफ्तार काफी धीनी है। अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं बारिश हाने के आसार हैं, लेकिन झमाझम बारिश के लिए अभी तीन दिन और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपद में आगामी एक-दो दिन गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।

कई जगहो पर हल्की बारिश के आसार

गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा 4.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी-पूर्वी बही। अभी मानसून नहीं आया, लेकिन आहट मिलना शुरू हो गई है। बादलों के बरसने की आस लगाए लोगों को बुधवार की अपराह्न हल्की वर्षा ने मौसम खुशनुमा किया था। करीब डेढ़ बजे बूंदाबांदी के साथ बारिश का एक झोका आया लेकिन कुछ पल में ही बंद हो गया। फिर गुरुवार ने भी मायूस किया।

26 जून या 27 जून को मानसून देगी दस्तक

मौसम के ऐसे कहर से जनजीवन बेहाल है। सूर्यास्त के बाद भी हवा में गर्मी महसूस हो रही है। पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में बादल राहत दे सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस सीजन में अब तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम के तीखे तेवर का हाल यह है कि दिन में प्रचंड धूप लोगों को झुलसा रहे हैं। सूर्यास्त के बाद भी हवाओं में गर्माहट महसूस की जा रही है। उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान है। पिछले सप्ताह से आठ डिग्री तापमान में आई गिरावट के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। धूप और उमस ने सब को बेहाल कर दिया है। बिजली कटौती भी आग में घी का काम कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून की रात या 27 जून को मानसून अयोध्या जिले में दस्तक देने के साथ ही सक्रिय हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान नर्सरी की तैयार रखें, अच्छी वर्षा के आसार बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ वोलों को भीषण गर्मी से मिली राहत, हल्की बारिश के साथ मौसम हुआ सुहाना

ये भी पढ़ें-राशिफल 24 जून : कुंभ व कन्या समेत 4 राशि वालों का चमकेगा बिजनेस,इनका नौकरी में होगा नुक्शान

Related Articles

Back to top button