Video: राजा भैया – भानवी विवाद में हुई बेटी की एंट्री, बाहुबली पिता पर लगाए बेहद गंभीर आरोप.. CM को भी लपेटा!

उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने सार्वजनिक रूप से अपने पिता और यूपी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राघवी ने अपनी मां भानवी सिंह के खिलाफ फर्जी मुकदमे, उत्पीड़न और राजनीतिक संरक्षण का हवाला देते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, “हमलोगों के हाथ-पैर मत काटिए, एक ही बार में मुझे, मेरी मां और बहन को मरवा दीजिए।”
फर्जी मुकदमे और क्रिमिनल कंप्लेन का आरोप
राघवी कुमारी ने बताया कि अजय सिंह राणा नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज नया क्रिमिनल कंप्लेन पूरी तरह निराधार है। उनकी मां को फैजाबाद बुलाया जा रहा है, जबकि वे कभी वहां गई ही नहीं थीं। इसके अलावा, हजरतगंज थाने में भी फर्जी FIR और केस चल रहे हैं, जिनके बारे में डीसीपी केवल ‘ऊपर का मामला’ बताते हैं। राघवी ने कहा कि उनके पास इन घटनाओं की वॉइस रिकॉर्डिंग के प्रमाण मौजूद हैं।
@PMOIndia @HMOIndia @CBIHeadquarters @Uppolice @myogiadityanath @NCWIndia @NIA_India @adgpi @DelhiPolice pic.twitter.com/VR0tLWqjjh
— Raghavi Kumari (@RaghaviBhadri) September 27, 2025
मां के स्वास्थ्य और डोमेस्टिक वायलेंस का खुलासा
राघवी ने अपनी मां की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि डोमेस्टिक वायलेंस के दौरान उनकी मां की रिब्स टूट गई थीं और फेफड़ों में खून चला गया था। बाद में इसका इलाज किया गया, लेकिन फेफड़ों का प्रभावित हिस्सा अब ठीक से काम नहीं कर रहा है। एम्स दिल्ली की रिपोर्ट में भी रिब्स के गलत जुड़ने और स्थायी नुकसान की पुष्टि हुई है।
गवाहों को धमकाने और न्याय के लिए कठिनाई
राघवी ने आरोप लगाया कि जब दिल्ली पुलिस लखनऊ कार्रवाई के लिए गई, तब यूपी पुलिस के गनर्स ने गवाहों के घर जाकर उन्हें डराया और चुप करा दिया। राघवी ने कहा कि बाहुबल, पैसा और मुख्यमंत्री के समर्थन का इस्तेमाल कर उनके पिता उनकी मां का उत्पीड़न कर रहे हैं।
राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के बीच परिवारिक विवाद
राघवी का बयान दर्शाता है कि पारिवारिक विवाद अब खुले तौर पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर पहुँच चुका है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर भी वीडियो जारी किया, जिसमें पिता और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।



