यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोख बेचने वाले गिरोह को पकड़ा, नेपाल में बेचने जा रहे थे शिशु

कोख किराए पर देकर बच्चे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया है। खबर आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से है जहां पर जुड़वा सहित तीन सूचियों को कार से नेपाल बॉर्डर पर देने जा रही दो महिलाओं, 2 कार चालकों सहित एक एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक महिला के जुड़वा बच्चे हैं। जबकि तीसरे बच्चे की मां साथ नहीं आई थी। पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है। साथ ही दूसरी जो एक और महिला है वह कोख का सौदा करती है। इन सभी को पुलिस ने धर दबोच लिया। खबर है कि यह नेपाल बॉर्डर पर तीन शिशु को देने जा रही थी। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली और इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

खबर है कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बच्चा बेचने वाला गिरोह फतेहाबाद से निकलेगा। एक्सप्रेसवे के टोल पर दो गाड़ियों को रोक लिया गया। दो महिलाओं के पास एक-एक महीने के तीन शिशु थे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया साथ ही 2 कार चालक भी थी और या। शिशुओं को फरीदाबाद से गोरखपुर के नेपाल बॉर्डर ले जाया जा रहा था। वहीं महिलाओं को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन भी ले जाया गया।

खबर के अनुसार महिला से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला है क तीन में से एक शिशु फरीदाबाद में रह रही बिहार की महिला का है। उसने साढ़े तीन लाख रुपये में किराए पर कोख दी थी। उसने रुपये लेने के बाद बच्चा दे दिया था। जुड़वा शिशु गिरफ्तार महिला के हैं। वो भी बिहार की है और फरीदाबाद में रहती है।

नेपाल के एक दंपती ने बच्चों को जन्म देने के लिए गिरोह के एजेंट से संपर्क किया था। इसके एवज में पांच लाख रुपये रकम देने की बात तय हुई थी। कुछ रकम मिल चुकी थी। जन्म के बाद बच्चों को उनके खरीदार माता-पिता के सुपुर्द करना था। एजेंट ने इसी तरह तीन दंपती से संपर्क कर रखा था।

फतेहाबाद पुलिस के अनुसार यह महिला 2014 से यह गैंग चला रही थी। इनका काम था भारत से नेपाल में शिशुओं को देना। जिनकी कीमत 3 से 6 लाख के बीच में रखी जाती थी। इनमें एक महिला नेपाल में रहती थी और एक भारत से ही नेपाल में शिशुओं को देने जाती थी। इस बड़े गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है।

Related Articles

Back to top button