सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिन के लिए लॉकडाउन

कोरोना वायरस भारत में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके चलते राज्य सरकार अपने राज्य में बड़े बड़े फैसले ले रही है। वहीं अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे उत्तर प्रदेश में महाबंदी का ऐलान कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि 25 से 27 मार्च तक पूरे यूपी में लॉकडाउन किया जा रहा है। यह निर्णय इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश में लगातार तेजी से कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है। अब तक 34 लोग कोरोना वायरस संक्रमित हैं।

अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि 11000 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था उत्तर प्रदेश में की जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश से सटी सीमाओं को सील कर दिया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले ही लॉकडाउन कर दिया गया था। लेकिन उत्तर प्रदेश में अब मुख्यमंत्री ने 25 से 27 मार्च तक 3 दिनों के लिए पूरी तरह से उत्तर प्रदेश बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि उत्तर प्रदेश में जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो अपने घरों से बाहर ना निकले।

Related Articles

Back to top button