Breaking News : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का हुआ निधन

यूपी सरकार में मंत्री और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की मृत्यु हो गई है। चेतन चौहान एक दिग्गज भारतीय क्रिकेटर भी रह चुके हैं जिन्होंने भारत के लिए बेहतरीन खेल दिखाया है। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी थे लेकिन अब खबर है कि उनका निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि चेतन चौहान का निधन 4:30 बजे कार्डियक अरेस्ट से हुआ है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी के साथ चेतन चौहान कोरोनावायरस संक्रमित भी थे। चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं जिनका कोरोनावायरस के कारण निधन हुआ है इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का लखनऊ के पीजीआई में कोरोनावायरस के कारण निधन हुआ था।

Related Articles

Back to top button