उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मिली जमानत, धोखाधड़ी का लगा था आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत मंजूर हो गई है। अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार किया गया था जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा श्रमिकों के लिए बसों का मुद्दा चल रहा था। कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि वह श्रमिक मजदूरों के लिए हजार बसों का इंतजाम कर रही है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस द्वारा दी गई बसों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था। लेकिन अब अजय कुमार लल्लू को जमानत मिल गई है। अजय कुमार लल्लू की जमानत के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन भी किए गए थे।

इस मामले पर कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने कहा कि अजय कुमार लल्लू की आवाज को दबाने का काम किया गया लेकिन प्रदेश योगी सरकार यह नहीं समझ पाई की है आवाज गरीब मजदूर श्रमिक की आवाज है। सरकार की हर चोट का बदला प्रदेश की जनता आने वाले वक्त में लेगी। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए आर मसूदी ने लल्लू को 50 – 50 हजार के निजी मुचलको पर रिहा करने के आदेश दिए।

लल्लू को पिछली 19 मई को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस ने लॉकडाउन के कारण अपने घर लौट को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सामने हजार बसे भेजने का प्रस्ताव रखा था जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। बसों के दस्तावेज की जांच में उनमें से कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर बेमेल पाए गए थे। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Related Articles

Back to top button