देश में सबसे ज्यादा गन्ना व चीनी उत्पादन करने वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश ! किसानों की सीएम योगी ने की तारीफ

उत्तर प्रदेश अब एक ऐसा राज्य बन चुका है जहां पर गन्ना व चीनी उत्पादन सबसे ज्यादा किया जा रहा है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि गन्ना व चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश आज देश में प्रथम स्थान पर है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में किसानों को लेकर हमेशा ही राजनीति की जाती रही है। हालांकि उत्तर प्रदेश के किसान अब इतना गन्ना व चीनी उत्पादन कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर आ चुका है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि “प्यारे किसान बहनों-भाइयों,गन्ना व चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश आज देश में प्रथम स्थान पर है। यह आपके अथक परिश्रम से ही सम्भव हो सका है।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि “आप सभी अन्नदाताओं के चेहरे पर प्रसन्नता हो, जीवन में समृद्धि हो, आप सबके घर में खुशहाली हो, यही हमारा प्रयास है।”

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महामारी, मौसम और महंगाई झेल रहे किसानों को सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को 418 करोड़ रुपए बकाया मूल्य का ऑनलाइन भुगतान कर दिया है। किसानों की है बकाया धनराशि उनके खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। बता दें कि अब तक उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना किसानों का 1 लाख करोड रुपए भुगतान कर चुकी है।


इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। 3 साल में सरकार ने 100325 करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। किसी भी सरकार ने इतना भुगतान अपने 5 साल के कार्यकाल में भी नहीं किया। 2007 से 2012 तक प्रदेश में 19 चीनी मिले बंद हुई थी, जबकि 2012 से 2017 तक 10 मिले बंद हुई है। लेकिन 3 साल में भाजपा सरकार ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा मिलों कि क्षमता बढ़ाई और नई मिलो को चालू किया है।

Related Articles

Back to top button