यूपी : देवरिया में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत दिए गए कृषि यन्त्र

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में बुधवार को किसान कल्याण मिशन के तहत किसान कल्याण से जुडे़ कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, कृषि यन्त्र वितरित किये गये। तरकुलवां विकास खंड में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने के लिये प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए निर्णय लिया गया है कि कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिसमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि जिसमें कृषि आधारित सम्मिलित हैं।

किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य

इन गतिविधियों के माध्यम से किसान की आमदनी को दोगुना करने का अभियान किसान कल्याण मिशन के रुप में चलाया गया है। जिसके आज प्रथम दिन जिले के 5 ब्लाक में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कृषकों से आयोजित किसान मेला प्रदर्शनी में कृषि वैज्ञानिको द्वारा दिये गये जानकारियों एवं प्रदर्शनी के स्टालो के माध्यम से जानकारियों को प्राप्त करने की अपेक्षा की।

अन्नदाता और उनका हित सर्वोपरि : मुख्य अतिथि

सदर विकास खंड के आईटीआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि ने कृषक हमारे अन्नदाता हैं,उनका हित सर्वोपरि है, उनकी आय व संसाधनो को बढ़ाने के लिये सरकार द्वारा अनेक योजनाये चलाई गयी हैं। इन योजनाओं से अवश्य ही किसानों के आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। उन्होंने कृषि व अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र इस दौरान वितरित किया एवं किसानो के प्रशिक्षण के लिये प्रदेश से बाहर जाने के लिये एक बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इनको दी गई ट्राई- साइकिल

सदर विकास खंड में निराश्रित महिला पेंशन की स्वीकृति पत्र जामवन्ती, फुलकुमारी, सीमा, शालिनी को दिया गया तथा कृषक रामदुलारे, छेदी व सुरेन्द्र मिश्रा को कृषि यंत्र एवं 5 दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल सदर विधायक द्वारा प्रदान किया गया। जिले के सभी विकास खंडों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button