अंसुतष्ट कांग्रेस एव सपा सदस्यों ने परिषद से किया बहिर्गमन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने आज सदन से बहिर्गमन किया।
बुधवार को शून्य प्रहर में सपा के सर्वश्री अहमद हसन, आशुतोष सिंन्हा, वासुदेव यादव एवं अन्य सदस्यों ने प्रदेश में बेरोजगारों का उत्पीड़न किये जाने के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर बासुदेव यादव, राजेश यादव ’राजू’ एवं नेता विरोधी दल अहमद हसन ने विचार व्यक्त किये।
नेता सदन डा0 दिनेश शर्मा एवं श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सरकार के उत्तर से संतुष्ट न होने के कारण सपा के सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। सभापति श्री कुॅवर मानवेन्द्र सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।
इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सर्वश्री दिनेश चन्द्रा, अतर सिंह राव, सुरेश कुमार कश्यप, महमूद अली एवं भीमराव अम्बेडकर ने मैनपुरी जिले के ग्राम सोनई के अनुसूचित जाति के पट्टेदारों की भूमि को भू-माफियाओं व राजस्व अधिकारियों द्वारा हड़पने के संबंध में सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर भीमराव अम्बेडकर ने अपने विचार व्यक्त
किये। मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सभापति श्री सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार के निर्देश दिये।
शून्य प्रहर में कांग्रेस के दीपक सिंह ने विद्युत विभाग में व्याप्त अनियमितता के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर दीपक सिंह ने बल देते हुए विचार व्यक्त किये।
ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सरकार के उत्तर से संतुष्ट न होने के कारण कांग्रेस के सदस्य ने सदन का त्याग किया। सभापति श्री सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार के निर्देश दिये।
शिक्षक दल के सुरेष कुमार त्रिपाठी एवं ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के एकल स्थानान्तरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू किये जाने के संबंध में सूचना दी। इसी विषय से संबन्धित निर्दलीय समूह के डा0 आकाश अग्रवाल, राजबहादुर सिंह चन्देल की नियम-110
की सूचना को उक्त सूचना के साथ सम्बद्ध किया गया।
सूचना की ग्राहय्ता पर शिक्षक दल के सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये। नेता सदन दिनेश शर्मा
ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। सभापति श्री सिंह ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक
कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।
निर्दलीय समूह के राजबहादुर सिंह चन्देल एवं डा0 आकाश अग्रवाल ने प्रदेश में कोरोना के मद्देनजर रखते हुये परीक्षा केन्द्रों का सही ढ़ंग से निर्धारिण किये जाने के संबंध में कार्यस्थगन की सूचना दी। सूचना की ग्राहय्ता पर
डा0 आकाश अग्रवाल, शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी, बसपा के भीमराव अम्बेडकर, उमेश द्विवेदी एवं सपा के लाल
बिहारी ने अपने विचार व्यक्त किये। नेता सदन ने तथ्यों से सदन को अवगत कराया। अधिष्ठाता जयपाल सिंह व्यस्त ने सूचना पर कार्यस्थगन अस्वीकार कर सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए संदर्भित किये जाने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button