कनाडा के आसमान पर दिखी अज्ञात वस्तु
![](https://www.newsnasha.com/wp-content/uploads/2023/02/67021442-1886-4C08-B43D-A839070C5E3F.jpeg)
ओटावा, 12 फरवरी
अमेरिका के बाद अब कनाडा के आसमान में भी एक अज्ञात वस्तु दिखाई दी है। हवा में उड़ती हुई इस वस्तु के दिखाई देते ही कनाडाई अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत की और उस वस्तु को मार गिराने का फैसला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उसे अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उत्तरी कनाडा के ऊपर मार गिराया।