संयुक्त राष्ट्र ने माली में शांति सैनिकों पर हमले की कड़ी निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र ने पश्चिम अफ्रीकी देश माली में शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को एक संवाददता सम्मेलन में कहा, “हम निश्चित रूप से हमले की कड़ी निंदा करते हैं।” उन्होंने कहा कि घायल सदस्यों को उचित उपचार के लिए मिनुसमा में सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

ये भी पढ़ें-अमेरिका ने म्यांमार के सैन्य नेताओं पर नए प्रतिबंध लगाए

उन्होंने कहा कि वर्ष की शुरुआत के बाद से मिनुसमा में संयुक्त राष्ट्र का सबसे घातक मिशन है। सशस्त्र समूहों द्वारा की गई हिंसा में पांच शांति सैनिकों को खो दिया है और 46 अन्य हुए है।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2013 में मामले में शांति सैनिकों की तैनाती की थी और तब से आतंकवादी लगातार उनको निशाना बनाकर हमले कर रहे है।

Related Articles

Back to top button