संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों पर दोबारा हमला, दो की मौत

बांगुई : मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) मिनुस्का में संयुक्त राष्ट्र मिशन के शांति सैनिकों पर हमले में दो शांतिदूत की मौत हो गयी।

मिनुस्का ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “दक्षिण में म्बोमोऊ प्रांत के बंगसौ में सोमवार को गठबंधन के सशस्त्र समूहों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया। हमले में दो शांति सैनिक गैबोनीज़ और मोरक्कन की मौत हो गयी।”

इस महीने की शुरुआत में सीएआर में अलग-अलग हमलों में संयुक्त राष्ट्र के दो शांति सैनिक मारे गए थे।

Related Articles

Back to top button