मेला देखकर लौट रही दो लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश – फतेहपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मेला देखकर वापस घर लौट रहीं दो लड़कियों को 6 लड़कों द्वारा बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया है।मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो लड़कियां सेनपुर गाँव में लगे मेला को देखने गईं हुईं थीं।मेला देखकर रात को अपने घर लौट रहीं थी।बीच रास्ते 6 लड़कों ने दोनों लड़कियों को घेर लिया और सुनसान जगह पर ले गए।

जहां दोनों लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने गैंगरेप किया। लड़कियों ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।गैंगरेप की सूचना से हुसैनगंज पुलिस के हाँथ पैर फूल गए। घटनास्थल का पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि सेनपुर गांव से मेला देखकर वापस लौट रही दो लड़कियों के साथ 6 लड़को ने दुष्कर्म किया है। मुकदमा दर्ज कर सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।कठोर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button