मध्य प्रदेश में कुल 2625 कोरोनावायरस संक्रमित, अब तक 41712 लोगों पर किए गए टेस्ट

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के 33000 से भी ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा हर रोज पड़ रहा है। हालांकि भारत सरकार इस घातक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। भारत सरकार ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉक डाउन किया। यह लॉक डाउन पहले 21 दिनों का किया गया। वहीं जब कोरोना वायरस के मामले 21 दिनों बाद भी तेजी से बढ़ते रहे तो लॉक डाउन को 19 दिन और आगे बढ़ा दिया गया। देश में अब 3 मई तक लॉक डाउन है। वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले इंदौर में दर्ज किए गए हैं।

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि में 1275 में से 25 लोग पॉजिटिव आए थे। इंदौर में 451 में कुल 10, उज्जैन में 94 में 11, जबलपुर 157 में 7। अभी तक मध्य प्रदेश में कुल टेस्ट 41712 किए गए जिसमें से 2625 पॉजिटिव आए थे। इनमें से अभी 2006 सक्रिय मामले हैं।

Related Articles

Back to top button