दिल्ली को पीछे छोड़ गुजरात में महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा Covid-19 केस, 2178 हुए संक्रमित

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक भारत में 20000 से भी ज्यादा करोना के मामले सामने आ चुके हैं। यह घातक वायरस तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं इस घातक वायरस की वजह से अब तक 600 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस घातक वायरस से अब तक 3900 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। भारत में समय 15,000 से ज्यादा कोरोनावायरस के एक्टिव मामले हैं। वहीं गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को गुजरात में 112 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। 13 मौतें भी हुई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2178 हो गई है। मरने वालों की संख्या 90 हो गई है।

वही अभी कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मौजूद है। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 5000 के पार हो चुका है। वहीं दूसरे नंबर पर राजधानी दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए गुजरात आ चुका है। गुजरात में एकदम से कोरोनावायरस के मामले बढ़े हैं। गुजरात में 2178 कोरोनावायरस संक्रमित हैं जबकि राजधानी दिल्ली में 2156 लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

पूरे भारत में ही कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। भारत सरकार और राज्य सरकार कोरोनावायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास भी कर रही है। भारत सरकार ने पहले इस वायरस को रोकने के लिए 21 दिनों का लॉक डाउन पूरे भारत में लगाया था। वही जब 21 दिन में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते गए तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक डाउन को 19 दिन और आगे बढ़ा दिया। यानी अब 3 मई तक पूरे देश में लॉक डाउन रहेगा।

Related Articles

Back to top button