इतिहास रचने से चूकीं गोल्फर अदिति अशोक, फाइनल राउंड में चौथे स्थान पर रहीं

आज ओलिंपिक के 16वें दिन भारत को पदक की उम्मीद है। भालाफेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड की तलाश में उतरेंगे तो वहीं बजरंज पुनिया कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगे। इसके अलावा गोल्फ में अदिति अशोक से भी पदक की उम्मीद है।

 भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हॉकी में जहां महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं तीरंदाजी और निशानेबाजी में निराशा हुई। आज ओलिंपिक के 16वें दिन भारत को पदक की उम्मीद है। भालाफेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड की तलाश में उतरेंगे तो वहीं बजरंज पुनिया कांस्य पदक मुकाबला खेलेंगे।  गोल्फ के चौथा और फाइनल राउंड में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक चौथे स्थान रहीं।

अदिति अशोक मेडल से चूकीं

टोक्यों ओलिंपिक में गोल्फ के चौथा और फाइनल राउंड में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक चौथे स्थान रहीं। इसके साथ ही वह पदक जीतने के साथ-साथ इतिहास रचने से भी चूक गईं। न्यूजीलैंड की लीडिया को से उन्हें कड़ी टक्कर मिली ।लीडिया तीसरे नंबर पर रहीं। अमेरिका की नैली कोरडा पहले और जापान की मोने इनामी दूसरे स्थान पर रही। टोक्यों में खराब मौसम के कारण मैच थोड़ी देर रोकना पड़ा था। बता दें कि भारतीय गोल्फर ने शनिवार को काफी अच्छी शुरुआत की थी। चौथे राउंड में शुरुआती तीन होल पर पार-4 का स्कोर किया है और पहले स्थान पर पहुंच गई थीं। वह अमेरिका की नैली कोरडा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थीं। अदिति शुक्रवार को तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर थीं। अमेरिका की नैली कोरडा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे थीं, जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया था।

पदक के लिए उतरेंगे नीरज चोपड़ा

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ओलिंपिक पदक का पिछले 100 साल का इंतजार खत्म कर सकते हैं। आज वह फाइनल मुकाबले में उतरेंगे। वह पदक के प्रवल दावेदार माने जा रहे हैं। क्वालीफिकेशन में इसके अपेक्षानुरूप ही उन्होंने प्रदर्शन किया और पहले प्रयास में ही 86.59 मीटर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई।

बजरंग पूनिया का कांस्य पदक मुकाबला

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया का आज कांस्य पदक मुकाबला है। उन्हें शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान हाजी अलियेव के खिलाफ 5-12 से हार का सामना करना पड़ा था।

पदक के मुकाबले

कुश्ती (पुरूषों का 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मैच), दोपहर, 3:15 बजे

खिलाड़ी : बजरंग पूनिया

एथलेटिक्स (पुरूष भाला फेंक फाइनल) : शाम 04:30 बजे

अन्य मैच गोल्फ (महिलाओं का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले चौथा दौर), सुबह, 03:00 बजे खिलाड़ी : अदिति अशोक और दीक्षा डागर

Related Articles

Back to top button