आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 08 फरवरी), क्या कुछ है खास

नयी दिल्ली : भारत और विश्व के इतिहास में 08 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1785….वर्ष 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1872….भारत के वायसराय रहे लार्ड मेयो की अंडमान द्वीप में शेर अली नामक एक कैदी ने हत्या कर दी।
1897….भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म।
1905….हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1909….यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1943….स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिए जापान के लिये रवाना हुये।
1971 ….दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
1971….महान लेखक और शिक्षाविद के एम मुंशी का बंबई (अब मुंबई) में निधन।
1979….अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1986….दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1994….क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
2002….अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु।
2005….इजरायल और फिलीस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी।

Related Articles

Back to top button