Jharkhand : रघुवर दास की महिला चौपाल का आज आखिरी दिन, चौपाल के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री जुटे महिला वोटरों को एकत्रित करने

महिला चौपाल के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास महिला वोटरों को एकत्रित करने में जुटे। रघुवर दास में आज चंद्रपुरा में अंतिम महिला चौपाल लगेगा जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास बेरमो विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंड जरिडिह, पेटरवार और आज अंतिम दिन चंद्रपुरा में महिला चौपाल के बहाने अपने समय में महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को लोगो को याद दिला रहे हैं। साथ ही इस महागठबंधन में हेमंत सरकार के नाकामियों को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं । जहां महिलाओं का ₹1 में रजिस्ट्री बंद करने की सवाल को भी पर जोर तरीके से इस महिला चौपाल में देखने और सुनने को मिल रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री 3 दिनों में 3 प्रखंडों में तीन महिला चौपाल लगाकर महिलाओं को गोलबंद करने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने समय में किए गए कार्यों को याद दिलाते हुए इस विधानसभा उपचुनाव में वोट करने के लिए महिलाओं को गोलबंद कर रहे हैं ।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास महिला चौपाल में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार महिलाओं के प्रति किस तरीके से सोच रखती है यह इस बात से पता चल रहा है कि महिलाओं के नाम से यह ग्रुप में जो रजिस्ट्री हो रही थी उसे बंद कर दिया गया है।

उन्होंने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आदिवासी मूलवासी के नाम से 14 साल से ठग रहा है झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस।
14 साल तक स्थानीय नीति को लटकाए रखा है और होने नहीं दिया। हमारी सरकार आई तो स्थानीय नीति भी बना और यहां के मूलवासी आदिवासियों को नौकरी भी मिला लेकिन इस सरकार ने 13 जिलों के आदिवासी मूलवासी शिक्षकों की बहाली को लेकर न्यायालय में अपना पक्ष ठीक से नहीं रख पाया जिसके चलते उनके नियुक्ति पर सवाल उठ गया। लेकिन हम लोगों के प्रयास से सुप्रीम कोर्ट में इस पर स्टे लग गया अब राज्य सरकार इस पर कोई उचित कदम उठाएं और सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से बढ़िया तरीके से अपना पक्ष रखें।

Related Articles

Back to top button