Political: वोटरों को लुभाने के लिए बृजेश पाठक ने कही ऐसी बात, क्या बदल जाएगा चुनावी समीकरण

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पार्टी की खूबियों के बारे में जनता को जानकारी दी तो वहीं विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधने का काम किया।

धर्म और धर्म के बीच का चुनाव

उत्तर प्रदेश के बरेली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। तो वहीं समाजवादी पार्टी पर जमकर का निशाना साधने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि अबकी बार का चुनाव राम भक्त और राम भक्तो पर गोली चलवाने वालों के बीच का है। जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाने का काम किया था उन लोगों को जनता से वोट लेने और देने का अधिकार नहीं है। अबकी बार का चुनाव धर्म और धर्म के बीच का है। चुनाव के बाद आप लोग इस बात पर जरूर ध्यान दें।

अयोध्या के बाद मथुरा की बारी

बृजेश पाठक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो काम अभी तक किसी भी सरकार ने नहीं किया वह काम हमारी बीजेपी की सरकार ने करके दिखाया है। पिछली सरकारों ने राम मंदिर के मामले को उलझा कर रखा था लेकिन हमारी सरकार बनते ही राम मंदिर का निर्माण करवा दिया गया है। फिर से अगर हमारी सरकार बनती है तो मथुरा भगवान श्री कृष्णा पूरी दुनिया के सामने बांसुरी बजाते हुए नजर आएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अबकी बार देश में 400 के पार हमारी सीटें आने वाली है और यूपी में 80 की 80 सीटों पर हमारी जीत होगी। आप लोग जब भी वोट देने जाएं तो सोच समझ कर अपना बोट करें एक तरफ राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं। तो दूसरी तरफ राम मंदिर बनवाने वाले लोग हैं।

Related Articles

Back to top button