भोपाल में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से

भोपाल, मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में पोलियो से बचाव के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण तहत तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से चलाया जाएगा।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि वर्तमान में आस-पास के देशों में पोलियो वायरस विद्यमान है। इसके मद्देनजर जन-समुदाय में पोलियो के खिलाफ प्रतिरोध शक्ति बनाये रखना आवश्यक है।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 31 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी को प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ भोपाल जिले में भी बी.ओ.पी.व्ही. वैक्सीन के साथ आयोजित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें –अखिलेश आज बरेली से रामपुर के लिए जाएंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम


उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को दो बून्द पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। विभाग द्वारा इसके लिए पूरे जिले में पोलियो बूथ स्थापित किये जायेंगे और अभियान के पहले दिन 31 जनवरी को बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

इस दिन पल्स पोलियो की दवा से वंचित रहें बच्चों को एक फरवरी और 2 फरवरी को घर-घर जाकर विभाग की टीम द्वारा दवा पिलाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button