कांग्रेस में ऐसा करने वालों की सुनी जाएगी बात : प्रदेश अध्यक्ष

 

रांची: कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता द्वारा संगठन के कामकाज पर उठाए गए सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि वे लोग पार्टी फोरम (forum) पर अपनी बातें रखते हैं. और कोई सुझाव देते हैं तो संगठन की ओर से उसका स्वागत किया जाएगा।

सबको मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत

इससे पहले वन भोज कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने डॉ. उरांव और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कि पिछले 10 महीने के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सभी लोग अपने घरों और कामकाज में सिमटे थे लेकिन अब नए वर्ष में नए संकल्प के साथ सभी को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

पत्रकारों का जताया आभार

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा. राजेश गुप्ता छोटू ने मीडिया कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहां की निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता की वजह से देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था लगातार मजबूत हुई है।

 

ये भी पढ़ें :-देवरिया में महिला का शव बरामद, जताई जा रही है ये आशंका

प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ और देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 15 फरवरी को राजभवन मार्च किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मोराबादी से राज भवन मार्च में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह मुख्य अतिथि के रुप में रांची पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button