शांतिपूर्ण प्रदर्शन में उत्पात मचाने वाले होंगे दंडित- राकेश टिकैत

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक तीन घंटे के चक्का जाम का आह्वान किया है।

प्रदर्शनकारी कई जगहों पर पर सड़कों पर बैठ गए हैं। चक्का जाम के दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पहरा है। हालांकि, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में यह प्रदर्शन नहीं हो रहा है।

कांग्रेस ने इसको समर्थन दिया है। उसने कहा है कि चक्का जाम करने वालों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़े रहेंगे।

गाजीपुर बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज चक्का जाम हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। अगर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो दंड दिया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर चक्का जाम किया।

Related Articles

Back to top button