इस नेता ने किया स्वामी प्रसाद मौर्या का समर्थन..

प्रतापगढ़–  एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर विवादित बयान के बाद प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा से सपा विधायक आरके वर्मा ने भी विवादित ट्वीट और उसपे बयान भी दिया है। उन्होंने सपा नेता के बयान का समर्थन करते हुए राम चरित मानस की विवादित चौपाइयों को हटाए जाने की बात कही है, विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने रामचरितमानस पर विवादित बोल बोलते हुए उस पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा है कि कवि तुलसीदास भेदभाव, छुआछूत ,गैर बराबरी, की मानसिकता से ग्रसित है, तुलसीदास की अनेक चौपाई को संविधान विरोधी ही करार दिया है, उन्होंने पिछड़ा, अनुसूचित ,महिला, व संत समाज इससे अपमानित होता है, साथ ही उन्होंने मांग किया है कि रामचरितमानस से ऐसी चौपाइयों को छात्रों के पाठ्यक्रम से हटा देना चाहिए,जिससे एक जाति विशेष को आपत्ति है। वहीं सपा विधायक के विवादित ट्वीट और बोल के बाद हड़कंप मचा हुआ है, वही समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान का बवाल अभी थमा नहीं था कि इस समर में सपा के विधायक भी कूद पड़े हैं, वही विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन भी किया है।

प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा से सपा विधायक है डाक्टर आरके वर्मा, डॉक्टर आरके वर्मा प्रतापगढ़ से लगातार तीसरी बार विधायक हैं, पहले वह अपना दल से विधायक थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले ही सपा का दामन थाम लिया था,।

Related Articles

Back to top button